फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   865 criminals involved in various crimes arrested under Operation Trackdown in gurugram

Gurugram News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत विभिन्न अपराधों में संलिप्त 865 अपराधी गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 09:18 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 29 Nov 2025 09:18 PM IST
सार

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत गुरुग्राम पुलिस ने पांच नवंबर से 27 नवंबर तक गंभीर व संगीन अपराधों के 304 आरोपियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त कुल 865 अपराधी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों का विस्तृत मूल्यांकन कर उन्हें कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत जब्ती की प्रक्रिया में शामिल किया है। 

विज्ञापन
865 criminals involved in various crimes arrested under Operation Trackdown in gurugram
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने पांच नवंबर से 27 नवंबर तक कार्रवाई करते हुए गंभीर व संगीन अपराधों के 304 आरोपियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त कुल 865 अपराधी गिरफ्तार किए हैं। इनमें संगठित अपराधों में संलिप्त 74 आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 305 कुख्यात व हिंसक अपराधियों की पहचान की है, इनमें से 304 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के नेतृत्व में गुरुग्राम पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे 81 आरोपियों की हिस्ट्री शीट खोली और 130 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट अपडेट की गई है। हिस्ट्री शीट खोलने व अपडेट के बाद पुलिस टीमों द्वारा उन पर निगरानी रखी जा रही है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न अपराधों में संलिप्त 865 वांछित अपराधी गिरफ्तार किए हैं। 58 अपराधियों की जमानत रद्द व आवेदन दायर किए गए और 139 अपराधियों पर बीएनएसएस की धाराओं में निवारक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस ने 24 अपराधियों की आपराधिक संपत्ति चिह्नित, अटैच, डिमॉलिश या प्रोसीडिंग कराई है, इनमें गाड़ियां व कार सहित कई वाहन व अन्य संपत्तियां शामिल हैं। इस दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत 87 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इन आरोपियों से ऑस्ट्रिया में बनी तीन विदेशी ग्लॉक पिस्टल, 52 कट्टे/पिस्टल, दो रिवॉल्वर, एक गन, एक मैगजीन, 64 कारतूस और चार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 105.81 ग्राम हेरोइन, 11.65 ग्राम कोकीन, 30.758 किलोग्राम गांजा, 20.11 ग्राम एलएसडी, 12.75 ग्राम एमडीएमए सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जघन्य अपराधों में गिरफ्तारी
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 717/2024 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस थाना सदर में वांछित पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने हत्या करने के मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान हत्या करने प्रयास के मामलों में 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, संगठित अपराधों के 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विभिन्न मामलों में 69 आरोपी पकड़े
गुरुग्राम पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते विभिन्न अपराधाें में संलिप्त 69 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें डकैती मामले में पांच आरोपी, लूटपाट व छीनाझपटी मामलों में 17 आरोपी, अवैध वसूली मामलों में 25 आरोपी, लूट मामले में छह आरोपी, मारपीट करने व गहरी चोट पहुंचाने के मामलों में चार आरोपी, अपहरण के मामलों में सात आरोपी और इमारत में अवैध रूप से प्रवेश करके चोरी करना, या नुकसान पहुंचाना (बर्गलरी) मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अपराध से अर्जित संपत्तियों को किया जब्त
पुलिस ने अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों का विस्तृत मूल्यांकन कर उन्हें कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत जब्ती की प्रक्रिया में शामिल किया है। संबंधित संपत्तियों पर अस्थायी कुर्की, बैंक खातों की फ्रीजिंग, भूमि या वाहन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगवाई है। आवश्यक वित्तीय दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

जेल से बाहर आए अपराधियों पर कार्रवाई
पुलिस द्वारा जेल से बाहर आए हथियारबंद व गिरोहबंद अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि उनकी गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए खतरा न बनें। ऐसे सभी अपराधियों की सूची तैयार करके उन्हें स्थानीय थानों, इंटेलिजेंस यूनिट और स्पेशल स्टॉफ के साथ सांझा किया गया है। नियमित सत्यापन, मूवमेंट ट्रैकिंग, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सतत निगरानी और आवश्यकतानुसार रोकथामात्मक कार्रवाई (जैसे बाउंड-डाउन प्रसीडिंग्स, निगरानी रजिस्टर में प्रविष्टि आदि) के प्रयास किए जा रहे हैं।

संगठित अपराध, हथियारबंदी, नशीले पदार्थों की तस्करी और गैंग गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया है। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करके उन्हे गिरफ्तार किया जा रहा है। -डॉ. अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed