{"_id":"68d5941dc779e37c0d0a434a","slug":"800-women-organised-a-handicraft-exhibition-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106605-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 800 महिलाओं ने लगाई हस्तशिल्प प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 800 महिलाओं ने लगाई हस्तशिल्प प्रदर्शनी
सार
तावडू में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला क्लस्टर फेडरेशन की आम सभा आयोजित हुई। इसमें 800 महिलाओं ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की। कार्यक्रम में रोजगार बढ़ाने और सहयोग का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तावडू में आम सभा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित आगाज, उड़ान और सहेली महिला क्लस्टर फेडरेशन की ओर से बृहस्पतिवार को तावडू में आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नूंह जिले के विभिन्न गांवों से आए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं करीब 800 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा स्थल पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध प्रकार के हस्तशिल्प और घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम में नूंह जिला प्रमुख जान मोहम्मद मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम उठा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग देगा और प्रत्येक गांव में ग्राम संगठनों को कार्यालय भवन उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए मेवात इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रोजकमेव के अध्यक्ष आरपी खटाना ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिले के उद्योगों में संचालित कैंटीन और अन्य कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के उत्पादों और सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उद्योग जगत से जोड़कर रोजगार के अवसर और बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को मंच से सम्मानित भी किया गया। साथ ही आगाज, उड़ान और सहेली सीएलएफ की पिछले वर्ष की उपलब्धियों का ब्योरा और आगामी वर्ष की कार्ययोजना घोषित की गई।
विज्ञापन
योजना के तहत क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, 2000 नए परिवारों को समूहों से जोड़ने और नए रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन स्टाफ से डीपीएम एआर असरी, तावडू परवेज आलम, सुमन बत्ता, इरफान अली, वसीम अकरम व विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि और सरकारी विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर सभी ने मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।