{"_id":"65259c66979e41533e035fa4","slug":"72-mobile-phones-stolen-due-to-power-failure-during-music-festival-only-seven-reported-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16107-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: संगीत समारोह के दौरान बिजली गुल होने पर 72 मोबाइल चोरी, रिपोर्ट सिर्फ सात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: संगीत समारोह के दौरान बिजली गुल होने पर 72 मोबाइल चोरी, रिपोर्ट सिर्फ सात की
विज्ञापन
पुलिस ने 65 मोबाइल के मामले में दर्ज की गुमशुदगी, 200 से ज्यादा मोबाइल गुम होने का अनुमान
पुलिस ने 11 चोरों को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल भी हुए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-59 में बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में संगीत समारोह के बीच बिजली गुल होते ही दो दिन पहले दो सौ से अधिक मोबाइल गुम होने का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने एक मामले में सात मोबाइल चोरी होने व बाद में उसी में 65 मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज की है। जबकि इस समारोह के दौरान 200 से अधिक मोबाइल गुम होने का अनुमान है। एक ही कार्यक्रम में इस प्रकार बड़ी संख्या में चोरी हुए मोबाइल के मामले में कमिश्नरेट पुलिस तत्काल ही हरकत में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार कादरपुर गांव के लगते बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में दो दिन पहले रात को सनबर्न कार्यक्रम था। जिसमें करीब 11 हजार लोग पहुंचे थे। इस संगीत समारोह में कई वीआईपी कतार में बैठे थे। अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके बाद लोगों को अहसास हुआ कि उनके मोबाइल चोरी हो गए हैं। डीसीपी सिद्धांत जैन को शिकायत देकर शौर्य गुप्ता ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में वीआईपी लेन में थे। जिसमें उसके तीन अन्य दोस्त भी थे। रात 8.20 बजे उनके दोस्त ने कहा कि उसका मोबाइल गुम हो गया। अंधेरा होने के कारण वह अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट से उसका मोबाइल सर्च करने लगे।
15 मिनट तक सर्च करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो उसने अपना मोबाइल जेब में रख लिया। करीब 8.40 बजे उसका भी मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद वह अपने मोबाइल की लोकेशन सर्च करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को भी मोबाइल चोरी होने की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उससे कहा कि वे अभी कुछ नहीं कर सकते, एफआईआर दर्ज करेंगे। रात करीब 10.20 बजे जब वह सेक्टर-65 थाना में पहुंचे तो वहां पर करीब 250 से अधिक लोग पहले ही मौजूद थे, जिनके मोबाइल भी संगीत समारोह के दौरान चोरी व गुम हुए थे।
विज्ञापन
-- -- -
दिल्ली का गिरोह शामिल:
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है। इसमें ज्यादातर लोग दिल्ली के है। ज्यादातर मोबाइल की लोकेशन दिल्ली से संबंधित है। सभी पहलू पर जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -
डीसीपी बोले:
कनसर्ट के दौरान काफी मोबाइल चोरी हुए हैं। मोबाइल ट्रेसिंग की टीम ट्रैक कर रही है। पुलिस के पास 65 शिकायत मिली है। पुलिस 11 चाेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल बरामद कर चुकी है। जिसका भी मोबाइल गुम हुआ है। वह पुलिस के पास आकर अपनी शिकायत दे। जिससे उसे ट्रेस किया जा सके। - सिद्धांत जैन, डीसीपी साउथ , गुरुग्राम।