फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4,500 metric tonnes of debris removed from 35-km-long green belt.

Gurugram News: 35 किमी लंबी ग्रीन बेल्ट से हटाया 4,500 मीट्रिक टन मलबा

Sat, 27 Jun 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
4,500 metric tonnes of debris removed from 35-km-long green belt.
गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों की ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण और मलबे से मुक्त कराने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। मई से अब तक करीब 35 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट से 4,500 मीट्रिक टन से अधिक निर्माण एवं तोड़-फोड़ (सीएंडडी) का कचरा हटाया गया है।
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीना ने बताया कि कई प्रमुख सड़कों की ग्रीन बेल्ट में लंबे समय से निर्माण मलबे के बड़े-बड़े ढेर जमा थे। इसे हटाने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने पिछले कुछ सप्ताह तक लगातार अभियान चलाकर मलबा हटाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सिग्नेचर टॉवर चौक से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक, लोटस वैली स्कूल रोड, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सुभाष चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर, सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक, आईएफएफसीओ चौक से एसपीआर कॉरिडोर के अलावा सेक्टर-44 और 45 की सड़कों के किनारे से मलबा हटाया गया। मीना ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और ग्रीन बेल्ट में मलबा फेंकने से हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने नागरिकों, बिल्डरों और डेवलपर्स से अपील की कि निर्माण एवं तोड़फोड़ का मलबा केवल अधिकृत केंद्रों पर ही डंप करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed