फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   418 newly infected with Corona, 1 patient dead

कोरोना से 418 नए संक्रमित, 1 मरीज की मौत

Wed, 09 Dec 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
418 newly infected with Corona, 1 patient dead
गुरुग्राम। जिले में मंगलवार को 418 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1 मरीज की मौत हुई। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 320 पर पहुंच गया है, जिसमें से 249 पहले से ही विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। पिछले दो सप्ताह से संक्रमण के मामले में गुरुग्राम के हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब न सिर्फ नए मरीजों की संख्या में कमी आई है, बल्कि स्वस्थ होने वाले मरीजों का अनुपात भी सुधर रहा है। अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3 हजार से भी कम रह गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को 335 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया, जिसके बाद अब 2954 मरीज ही उपचाराधीन रह गए हैं। उसमें भी 2700 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। अगस्त की शुरुआत में रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 50 से भी कम रह गई थी लेकिन बाद में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा। अब हालात फिर से काबू में आते दिख रहे हैं। मंगलवार को जिले में 5437 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 4818 की आरटी-पीसीआर व 623 लोगों की एंटीजन किट के जरिये जांच की गई।
विज्ञापन

अब तक जिले में कुल 563792 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें से 52924 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 254 संक्रमित अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जिसमें से 19 का जिला कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 224 मरीज जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। 11 मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed