फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 buses of Gurugaman will run on Faridabad routes

गुरुगमन की 40 बसें फरीदाबाद के रूटों पर दौडे़ंगी

Wed, 09 Dec 2020 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
40 buses of Gurugaman will run on Faridabad routes
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के कारण उपयोग में नहीं आ रहीं गुरुगमन की 40 बसों को फरीदाबाद भेजा जाएगा। इन बसों को फरीदाबाद के रूटों पर चलाया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिया। वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएमडीए बनने के बाद जिले को 200 बसें दी गई थीं। इन बसों का संचालन गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के तहत किया जा रहा है। कोरोना काल के कारण ज्यादातर बसें डिपो में ही खड़ी हुई हैं। वर्तमान में जिले में करीब 135 बसें ही रूटों पर चल रही हैं। फरीदाबाद में भी फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) बन रहा है। जब तक एफएमडीए कार्यरूप लेता है, तब तक गुरुगमन बसों से ही फरीदाबाद के सिटी रूट को सुचारु किया जाए। वर्तमान में जिले से यह बसें भेजी जा रही हैं। इनके आवागमन में टोल टैक्स का खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बसों का मासिक अथवा वार्षिक पास बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed