फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   356 new corona infected, 2 patients killed

356 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 मरीजों की मौत

Mon, 07 Dec 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
356 new corona infected, 2 patients killed
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को कोरोना के 356 नए मरीज सामने आए जबकि 868 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं 2 मरीजों की मौत भी हुई। अब कुल मरीजों की संख्या 52506 हो चुकी है, जिसमें से 49315 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब जिले में 2872 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से 2625 होम आइसोलेट हैं जबकि 239 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। पिछले करीब 10 दिनों से जिले में रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है। 10 दिन पहले तक रोजाना 600 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे थे, वहीं अब संख्या कम होकर 400 से नीचे आ गई है। प्रशासन की तरफ से अब क्लस्टर इंचार्ज व इंसीडेंट कमांडर भी मरीजों की कड़ी निगरानी कर रहे हैं, जिसका नतीजा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 4673 जांच की है। जिसमें से 645 एंटीजन व 4028 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed