फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   35 thousand rupees were taken out from the pocket of a passenger in the train

Gurugram News: ट्रेन में यात्री की जेब से निकाले 35 हजार

Sat, 02 Aug 2025 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees were taken out from the pocket of a passenger in the train
गुरुग्राम। योगा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने एक यात्री की जेब से 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करके गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने को भेज दी। सिरोही (राजस्थान) के पोसालिया गांव निवासी विक्रम कुमार ने जीआरपी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 17 जुलाई को योगा एक्सप्रेस ट्रेन के एस-3 डिब्बे की 39 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह शौचालय गए थे। वापस आकर देखा तो उनकी जेब कटी हुई थी और 35 हजार रुपये चोरी हो गए थे। जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि पीड़ित यात्री की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यात्री को नहीं पता है कि ट्रेन में कौन से स्थान पर उसकी जेब कटी थी। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed