फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2500 rupees pension to the guardians of 75 years old trees in haryana

खट्टर का मनोहारी कदम : हरियाणा में 75 साल पुराने पेड़ों के संरक्षकों को 2500 रुपये पेंशन

Thu, 03 Feb 2022 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:04 AM IST
सार

वर्ल्ड वेटलैंड डे पर सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान परिसर में आयोजित समारोह में सीएम ने की घोषणा।

विज्ञापन
2500 rupees pension to the guardians of 75 years old trees in haryana
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में सीएम खट्टर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा में 75 वर्ष से पुराने पेड़ों के संरक्षकों को प्रदेश सरकार हर साल 2500 रुपये पेंशन देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को वर्ल्ड वेटलैंड डे पर सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संरक्षकों को पेंशन देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस मौके पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज गुजरात के खिजाड़िया वन्य जीव विहार और उत्तर प्रदेश के बखीरा वन्य जीव विहार को रामसर स्थलों में शामिल किया गया है। देश में रामसर साइट की संख्या 49 हो गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दो वेटलैंड् हैं। सुल्तानपुर और भिंडावास में हर साल हजारों पक्षी आते हैं। सुल्तानपुर में 100 से अधिक प्रजातियों के 50 हजार पक्षियों का आगमन होता है। वहीं, भिंडावास में भी 80 के करीब प्रजातियों के 40 हजार पक्षी आते हैं। दोनों झीलों के आसपास के इलाके को होम स्टे पॉलिसी के तहत विकसित किया जाएगा। इनके आसपास के गांवों में ग्रामीणों के यहां पर्यटक ठहर सकेंगे और इससे वह ग्रामीण संस्कृति को भी समझ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कीटनाशकों से मिट्टी खराब हो रही है। इसलिए केंद्र सरकार ने बजट में आर्गेनिक खेती पर जोर दिया है। 
विज्ञापन


पौंड अथॉरिटी बनाकर 1900 तालाबों को इसी साल ठीक कराने का बीड़ा उठाया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 हजार तालाबों को साफ किया जाएगा। 6 हजार ओवरफ्लो तालाब हैं, उनको भी साफ और संरक्षित करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया और उद्यान परिसर में बनाए गए सूचना केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने ई-कार्ट पर सवार होकर पक्षियों को भी निहारा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश के मंत्री कुंवरपाल ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 झीलों को रामसर साइट में शामिल कराने का लक्ष्य : भूपेंद्र यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि औद्योगिक नगरी को हरा-भरा बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 झीलों को रामसर साइट में शामिल कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि नजफगढ़ झील से हरियाणा की भूमि में सेम की समस्या आ रही है। इसको जल्द ही खत्म किया जाएगा। भारत में रामसर साइट की संख्या दक्षिणी एशियाई देशों में सबसे अधिक हो गई है। 2 फरवरी 1971 में ईरान के रामसर में वेटलैंड क्षेत्रों के संरक्षण के संबंध में अंतरराष्ट्रीय कनवेंशन हुआ था। इसके मानकों पर आने वाली साइटों को रामसर साइट्स कहा जाता है। 

एक नजर...

  • हरियाणा में 75 साल से पुराने 3513 पेड़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed