फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 crores will be given to each assemblies for road construction

सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक विधानसभाओं को मिलेंगे 25 करोड़

Thu, 25 Aug 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
25 crores will be given to each assemblies for road construction
पटौदी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार ने राज्य की प्रत्येक विधानसभा में पीडब्ल्यूडी की सड़कों के रिपेयर, चौड़ीकरण के लिए 25-25 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को पटौदी खंड के गांव बिलासपुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर में सामुदायिक भवन व गांव बाघनकी में खेल स्टेडियम व सड़क बनाने की घोषणा की। वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर राजमार्ग पर होने वाले जीर्णोद्धार व पांच नए पुलों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने युवकों की याद में गांव में खेल स्टेडियम बनाने को घोषणा की थी, जोकि अभी तक पूरी नहीं हुई है। अतीत में रही सरकारों में किसान फसलों की धनराशि के लिए छह माह तक भटकते थे लेकिन मौजूदा सरकार ने किसानों की फसलें मंडियों में पहुंचने के बाद मात्र 72 घंटे में उनके खातों में राशि देने का काम किया।
विज्ञापन

एमएसपी पर खरीदी जा रहीं 14 फसलें
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजरा या सरसों समेत 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं तथा 19 फल-सब्जियां हैं जिसे भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को लाभ देने का काम सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
20 सितंबर से पहले हो जाएगा पंचायत चुनावों पर फैसला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायत चुनावों पर कहा कि चुनाव आयोग को केंद्र सरकार ने लिखकर भेजा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि 20 सितंबर से पहले राज्य में पंचायत चुनाव होने का निर्णय हो जाएगा। इस मौके पर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, अंतराम तंवर, गंगाराम, सूबे सिंह बोहरा, कल्याण सिंह चौहान, दीपचंद पटौदी, जितेंद्र जांगड़ा नंबरदार, लक्ष्मीनारायण राठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed