फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   17 vehicles illegally lifting garbage seized

Gurugram News: अवैध रूप से कचरा उठाने वाले 17 वाहन जब्त किए गए

Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
17 vehicles illegally lifting garbage seized
प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले 80 लोगों के किए चालान, 130 किलोग्राम प्लास्टिक भी जब्त
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम ने अवैध रूप से कचरा उठाने वाले 17 वाहनों को जब्त कर लिया। यह लोग एक ही जगह मिश्रित कचरे को इकट्ठा कर रहे थे। इसके साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले 80 लोगों के चालान किए गए और 130 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया।
बृहस्पतिवार को नगर निगम टीमों ने कार्टरपुरी, सेक्टर-23, पालम विहार, अतुल कटारिया चौक और डीएलएफ फेज-1 में चेकिंग की। इस दौरान कचरा उठान करने वाली रिक्शा-रेहड़ियों और अन्य वाहनों को पकड़ा। चेकिंग के दौरान इन वाहनों में मिक्स कचरा पाया गया। नियम के तहत गीले, सूखे व घरेलू हानिकारक कचरे का अलग-अलग उठान सुनिश्चित करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना पर टीम ने 15 रिक्शा-रेहड़ी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया। ये वाहन नगर निगम के सेक्टर-42 स्थित कार्यालय में पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा टीमों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले 80 लोगों पर 62,500 रुपये का जुर्माना ठोका। ये जुर्माना शहर के विभिन्न मार्केट क्षेत्रों, सब्जी मंडियों आदि में निरीक्षण के दौरान लगाया गया है। टीम ने मौके से लगभग 130 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की। इस दौरान सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र खटाना, हरीश शर्मा, जितेन्द्र कुमार, दीपक डागर, गौरव व अमन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed