{"_id":"5c314507bdec2256ef10d673","slug":"11546732807-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार रेणुका डैम से दिल्ली को नहीं देगी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार रेणुका डैम से दिल्ली को नहीं देगी पानी
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ---
राज्य सरकार रेणुका डैम से दिल्ली को नहीं देगी पानी
डैम से मिलने वाले पानी को पहुंचाया जाएगा दक्षिण हरियाणा में
दिल्ली को पहले ही अतिरिक्त पानी देने का किया जा रहा है दावा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के रेणुका डैम से मिलने वाले पानी में से दिल्ली को उसका हिस्सा नहीं देगी। राज्य सरकार अब डैम से मिलने वाले पानी में से कुछ पानी दक्षिण हरियाणा में पीने एवं सिंचाई के लिए उपलब्ध कराएगी। इस तरह भविष्य में दक्षिण हरियाणा के किसानों और यहां रहने वाले लोगों को पानी से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
राज्य सरकार के अनुसार दिल्ली में पेयजल की किल्लत के मद्देनजर उसको हरियाणा समझौते से 300 क्युसिक पानी ज्यादा दे रहा है। राज्य सरकार भविष्य में इस पानी की पूर्ति दिल्ली से करेगी। इस कड़ी में वह रेणुका डैम से मिलने वाले पानी में से दिल्ली को पानी नहीं देगी। डैम से दिल्ली के लिए 300 क्युसिक पानी मिलने का अनुमान है। इससे ज्यादा पानी मिलने पर उसे दिल्ली को दिया जाएगा।
राज्य सरकार ने रेणुका डैम से मिलने मिलने वाले पानी को अधिकतर हिस्सा दक्षिण हरियाणा में पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसका खुलासा स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में कर चुके है। दरअसल दक्षिण हरियाणा को अभी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध पानी के न्यायोचित बंटवारे का निर्णय लिया है। राज्य सरकार हरियाणा तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों का सहारा लेगी। डैम से अगले साल पानी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कच्चे पानी के बंटवारे के मामले में हरियाणा एवं दिल्ली के बीच वर्षों से झगड़ा चल रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका है। इस कारण हरियाणा ने दिल्ली को दिए जाने वाले पानी से काफी अधिक पानी देना आरंभ करना पड़ा। दरअसल दिल्ली के पास पानी के स्रोत नहीं है और वह पानी के मामले में अन्य राज्यों पर निर्भर है।