उत्तर प्रदेश की ईवीएम से होगा विधानसभा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की चार सीटों पर विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के लिए प्रयोग होने वाली ईवीएम
लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में ईवीएम का प्रयोग हुआ है। जिसमें मतदान को छह माह तक रखना कानूनी अनिवार्यता है। इसके चलते निर्वाचन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रयोग हुई मशीनों को हरियाणा के चुनाव में लगाया जाएगा।
चार सीटों के चुनाव में अलग-अलग आर ओ की हुई नियुक्ति
जिला निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार नरेश सैनी ने बताया कि चार विधान सभा
चुनाव के दौरान बूथ पर प्रयोग होने वाली मशीन का उपयोग यूपी से मंगा कर
किया जाएगा। विभाग की ओर से पत्राचार चल रहा है। मिलने वाले निर्देश के
बाद यूपी से मशीन मंगवाने की योजना है।
वहीं जिले की चार विधानसभा में चुनाव कराने के लिए अलग-अलग चार आरओ को नियुक्त
किया गया है। लोकसभा चुनाव में एआरओ रहने वाले अधिकारियों को विधानसभा
चुनाव में आरओ बनाया गया है।
गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के आरओ एसडीएम
गुड़गांव, सोहना विधानसभा चुनाव क्षेत्र के आरओ एसडीएम दक्षिण, पटौदी विधानसभा क्षेत्र के आरओ एसडीएम पटौदी व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आरओ के पद पर एडीसी को नियुक्त किया गया है।