नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो के टेस्ट रन को डिपो स्टेशन पर मंगलवार को हरी झंडी दिखाई गई। डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह और एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने डिपो स्टेशन पर विधिवत पूजा-पाठ कर टेस्ट रन की शुरुआत कराई। मेट्रो ने डिपो स्टेशन से वर्कशॉप तक दौड़ी।
2 of 8
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
मंगू सिंह और आलोक टंडन दोपहर बाद करीब तीन बजे डिपो स्टेशन पहुंच गए। वर्कशॉप से डिपो स्टेशन तक मेट्रो पहले ही आ चुकी थी। उसके बाद दोनों अधिकारियों ने टेस्ट रन के लिए हरी झंडी दिखाई। चार कोच की मेट्रो करीब एक किलोमीटर रूट पर सही तरीके से दौड़ी।
3 of 8
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बातचीत में मंगू सिंह ने बताया कि 15 फरवरी के आसपास डिपो स्टेशन से करीब छह किलोमीटर पर स्थित नॉलेज पार्क-टू ट्रायल किया शुरू किया जाएगा। उसके एक माह बाद करीब 15 मार्च से पूरे रूट (29.7 किलोमीटर) पर ट्रायल होगा।
4 of 8
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
अगर सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल से मेट्रो का सफर शुरू करने की तैयारी है। आलोक टंडन ने कहा कि फिलहाल, आरसी ग्रीन स्थित 220 केवी के सबस्टेशन से अस्थायी लाइन के जरिये वर्कशॉप और टेस्ट रन का काम पूरा किया जा रहा है। बाद में यूपीपीसीएल से बिजली लेकर ट्रेन चलाई जाएगी। इस दौरान डीएमआरसी व एनएमआरसी के तमाम अफसर मौजूद रहे।
5 of 8
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-52 व 71 के बीच स्काई वॉक
नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेक्टर-71 से शुरू हो रही है। सिटी सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के बीच दौड़ने वाली मेट्रो सेक्टर से सेक्टर-71 चौराहे से लेफ्ट टर्न लेकर जाएगी।