{"_id":"5a4b87d34f1c1b36198b4712","slug":"full-story-of-psycho-killer-in-plawal-who-killed-six-people-in-less-then-two-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है सेना के पूर्व अधिकारी द्वारा की गई 6 हत्याओं का दिल दहला देने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है सेना के पूर्व अधिकारी द्वारा की गई 6 हत्याओं का दिल दहला देने वाला सच
Wed, 03 Jan 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:28 AM IST
सार
पलवल सोमवार की रात डेढ़ घंटे में दिया छह हत्याओं को अंजाम
-हत्याओं को अंजाम देने वाला है कृषि विभाग का एसडीओ
-पुलिस ने सुबह साढ़े सात बजे किया गिरफ्तार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृषि विभाग भिवानी में एसडीओ के पद पर कार्यरत नरेश नामक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे शहर थाना क्षेत्र में एक महिला सहित छह लोगों की राड मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी नरेश ने शहर थाना क्षेत्र में ऐसा नंगा नाच नचाया कि एक के बाद एक हत्या करता चला गया और मात्र डेढ़ घंटे में ही छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती नरेश छह हत्याओं को अंजाम दे चुका था। शहर के अंदर हुए इस निर्मम हत्याकांड के कारण लोग दहशत में हैं। हालांकि हत्यारोपी को मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ही पुलिस ने काबू कर लिया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभी तक इस बात का खुलासा नहीं कर पाई है कि नरेश ने ये हत्याएं किस कारण से की हैं। इस बात की पता करने के लिए पुलिस ने उसे फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में कैदी गृह में रखवा। हालांकि बाद में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रात ढाई बजे के करीब पुलिस को पुराने जीटी रोड पर शहर थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मोती कालोनी पार्क के बाहर एक चौकीदार की लाश मिली। उसके सिर पर चोट थी तथा खून बह रहा था। पुलिस ने उस लाश को कब्जे में लेकर अभी जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया भी नहीं था कि सूचना मिली कि थाने के मुख्य गेट के बाहर ही एक और व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है और उसके भी सिर पर चोट है तथा खून बह रहा है।
3 of 5
- फोटो : अनूप पराशर
इस सूचना को मिलते के भी होश उड़ गए। पुलिस इससे पहले कुछ कर पाती, लगातार सूचनाएं मिलती चली गईं। पुलिस को एक के बाद एक लाश मिलनी शुरू हो गईं और सभी के सिर पर चोट थी। पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि कोई व्यक्ति शहर के अंदर इन हत्याओं को अंजाम दे रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने हत्याओं के बारे में जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीमें बनाकर आरोपी की खोज में लगा दी। पुलिस की टीमों ने शहर के अंदर जल्द ही आरोपी की खोज के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। ढाई बजे से सुबह के चार बजे तक के बीच में ही इन हत्याओं को अंजाम देने वाला आरोपी तो नहीं पकड़ा गया, लेकिन यह सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अनूप पराशर
लोग लाशों को देखने के लिए बाहर आ गए। देखते ही देखते वारदात वाले स्थानों व जिला नागरिक अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हानी शुरू हो गई। पुलिस भी सभी लाशों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई और शव गृह में रखवा दिया। सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि हत्याओं को करने वाला आरोपी सुखराम अस्पताल के पीछे वाली गली में आदर्श कालोनी में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पह़ुंच गई तथा वहां पहुंचते ही आरोपी नरेश धनकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए उन पर भी हमला किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे पकड़ने के लिए चक्कर में आरोपी के सिर में भी चोट आई। उसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गाड़ी में डालकर पुलिस की सुरक्षा में फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अनूप पराशर
इन लोगों की आरोपी ने की हत्या
सोमवार की रात करीब ढाई बजे से मंगलवार की सुबह चार बजे तक जिन लोगों की लोहे की राड मारकर हत्या की गई है, उनमें पलवल अस्पताल में गांव बुराका निवासी करीब 32 वर्षीय अंजुम पत्नी हनीश जो अपनी देवरानी की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। उसके अलावा मोती पार्क के पास गांव अलावलपुर निवासी चौकीदार 35 वर्षीय मुंशीराम, रसूलपुर रोड पर 50 वर्षीय पातलीगेट निवासी चौकीदार सीताराम, शहर थाने के गेट के पास ही नामालूम एक भिखारी, पुराने सोहना रोड के पास सिकोहाबाद यूपी निवासी 42 वर्षीय सुभाष व रसूलपुर चौक के पास टैक्टर मार्केट में पंचवटी कालोनी निवासी 46 वर्षीय खेमचंद शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।