कॉलेज में लड़के संग छात्रा ने की अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के इंग्राहम इंस्टीट्यूट प्रशासन ने एक छात्रा को छुट्टी के बाद गलत हरकत करते हुए पकड़े जाने पर सस्पेंड कर दिया है।
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर का कहना है कि यह छात्रा बीते माह छुट्टी के बाद इंस्टीट्यूट में रुकी हुई थी। गार्ड ने एक आउट साइडर लड़के के साथ इसे अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा था।
इंस्टीट्यूट प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी लड़के के मोबाइल की भी जांच करेगी। उधर, छात्रा के अभिभावकों का आरोप है कि इंस्टीट्यूट प्रशासन ने जबरदस्ती सस्पेंड किया है, जबकि उनकी बेटी मोबाइल यूज ही नहीं करती है।
मोबाइल पर भी मिले काफी अश्लील मैसेज
गौरतलब है कि यह मामला दो जून का है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पी जैथ्रो ने बताया कि छुट्टी में यह छात्रा जब बाहर जा रही थी तो एक आउट साइडर लड़के के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने इसे पकड़ा।
गार्ड ने जब लड़के का मोबाइल चेक किया तो उसमें फेसबुक और मैसेज में काफी अश्लील बातें लिखी गई थीं। साथ ही दोनों अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। गार्ड ने तुरंत मोबाइल को कब्जे में लेकर स्कूल में जमा करा दिया।
स्कूल प्रशासन ने छुट्टियों के बाद इंस्टीट्यूट खुलने पर छात्रा को सस्पेंड कर दिया। उधर, अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन गलत आरोप लगा रहा है। उनकी बेटी के पास कोई मोबाइल नहीं है। आउट साइडर लड़का दूसरी छात्रा के बारे में पूछ रहा था।