{"_id":"5c5a2b29bdec224e0121d8c2","slug":"girl-commit-suicide-with-kerosene-oil-after-scolding-by-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में न जाने से खफा किशोरी ने केरोसिन का तेल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में न जाने से खफा किशोरी ने केरोसिन का तेल डालकर लगाई आग
Wed, 06 Feb 2019 06:02 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 06 Feb 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से नाराज एक किशोरी ने घर में मौजूद केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बखरवा गांव के निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय पुत्री कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। पिता के अनुसार आगामी हफ्ते में उनको परिवार समेत किसी समारोह में जाना था। ऐन मौके पर समारोह में महिलाओं के जाने का प्लान कैंसिल हो गया।
इस बात से नाराज किशोरी ने दो दिन खाना नहीं खाया और सोमवार दोपहर को गुस्से के चलते केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली। जिसके बाद उसे गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात हालत बिगड़ने के चलते किशोरी की मौत हो गई। सीओ केपी मिश्रा के मुताबिक बयान में किशोरी ने हादसे के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
दो माह पूर्व हुई थी छेड़छाड़
पीड़िता के पिता का कहना है कि दो माह पहले गांव के एक युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छेड़छाड़ की घटना के बाद काफी दिनों तक किशोरी तनाव में रही।