फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth from Pilibhit dies after falling from train

Ghaziabad News: पीलीभीत के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth from Pilibhit dies after falling from train
गाजियाबाद। केला खेड़ा स्थित रेलवे आउटर पर चलती ट्रेन से बुधवार को गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पीलीभीत के कल्याणपुर गांव निवासी भरत (31) के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार केला खेड़ा आउटर के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी। आरपीएफ जवानों ने घायल को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हुई। जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि युवक किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में गिरा, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed