फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man forgot his bag full of money at the passenger shed in Bulandshahr

UP: यात्रीशेड में भूला रिवाल्वर और रुपयों से भरा बैग, इस एक गलती की वजह से हुआ कांड; अभी तक नहीं कोई सुराग

Thu, 30 Jan 2025 05:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक यात्रीशेड पर अपना पैसों से भरा बैग भूल गया। पीड़ित ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। कहा है कि बैग में 4.17 लाख रुपये थे।

विज्ञापन
young man forgot his bag full of money at the passenger shed in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फोन पर बात करने के चक्कर में एक युवक हाईवे पर बने यात्रीशेड पर ही अपना बैग भूल कर चला गया। बैग में 4.17 लाख रुपये और पीड़ित का लाइसेंसीस रिवाल्वर भी था। पीड़ित जब वापस यात्री शेड पर बाइक लेकर पहुंचा तो वहां से बैग गायब था। पीड़ित की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक बैग का कोई सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात में अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र के गांव हबीबपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में चांदपुर रोड स्थित राजनगर प्रथम में रहते हैं। 27 जनवरी को अलीगढ़ से अपने घर बुलंदशहर लौट रहे थे। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में ठंडी प्याऊ के निकट यात्री प्रतीक्षालय पर टॉयलेट करने के लिए रूके थे। यात्री प्रतीक्षालय में उन्होंने अपना बैग और हेलमेट रख दिया।
विज्ञापन


वहां एक कॉल करने के बाद वह अपना हेलमेट लेकर बाइक से घर आ गए, जबकि बैग यात्री प्रतीक्षालय में ही छूट गया। जिसके बाद वह बाइक लेकर फिर से यात्री प्रतिक्षालय पहुंचे, लेकिन बैग गायब था। इसके बाद बैग का कोई अतापता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर, उसका लाइसेंस ओर 4.17 लाख रुपये आदि सामान रखा हुआ था। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में बैग और उसके अंदर रखे सामान का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed