{"_id":"6a9a6e7eea1bc40ad700f772","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-from-the-house-railing-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुरादनगर में युवक ने की आत्महत्या, घर की रेलिंग से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुरादनगर में युवक ने की आत्महत्या, घर की रेलिंग से फंदा लगाकर दी जान
Fri, 04 Sep 2026 12:38 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:38 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन (26) पुत्र प्रमोद त्यागी निवासी ग्राम पुर्सी ने शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर में रेलिंग से फंदा लगा लिया। परिजनों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादनगर के मुरादग्राम पुर्सी गांव में शुक्रवार सुबह 26 वर्षीय युवक ने घर की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन (26) पुत्र प्रमोद त्यागी निवासी ग्राम पुर्सी ने शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर में रेलिंग से फंदा लगा लिया। परिजनों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हर्षवर्धन नशे का आदी था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन