फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man and woman injured in road accident die in hospital; FIR registered.

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल युवक-युवती की अस्पताल में मौत, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Young man and woman injured in road accident die in hospital; FIR registered.
साहिबाबाद। इंदिरापुरम और कौशांबी थानाक्षेत्र में अलग-अलग दिन पर हुए सड़क हादसों के घायलों की अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालकों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कौशांबी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुईं साहिबाबाद की रहने वाली पारुल सिंह की 29 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इससे एक माह पहले इंदिरापुरम के एलिवेटेड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए दिल्ली के भागीरथी विहार निवासी अनस ने 22 मई को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दोनों ही मामलों को दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


लोनी बॉर्डर क्षेत्र के संगम विहार निवासी आर्यन ने दर्ज मामले में बताया कि 27 जून की दोपहर करीब 1ः30 बजे अपनी बाइक से पारुल को लेकर दिल्ली से साहिबाबाद जा रहे थे। कौशांबी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके हल्की-फुल्की चोट आई, लेकिन पारुल गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि इलाज के दौरान 29 जून को उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की। वहीं दूसरे मामले में दिल्ली के भागीरथी विहार निवासी निजामुद्दीन मलिक ने बताया कि 14 मई की सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा अनस गाजियाबाद दवा लेने आया था। वापस लौटते समय एलिवेटेड पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 22 मई को उसकी मौत हो गई थी। बेटे के अंतिम संस्कार और उसके बाद होने वाले कार्यों से मुक्त होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज टीम खंगाल रही है। जल्द ही युवक-युवती को टक्कर मारने वाले वाहनों को ट्रेस कर चालकों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed