फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You will not be able to put hanging pots in the balcony

Ghaziabad News: बालकनी में नहीं लगा सकेंगे हैंगिंग गमले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
You will not be able to put hanging pots in the balcony
साहिबाबाद। बालकनी में अब बाहर की ओर किसी भी तरह का हैंगिंग गमला नहीं लगाया जा सकता। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने सभी एओए और आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और सचिव को आदेश जारी कर जल्द से जल्द बालकनी के बाहर लगे गमलों को हटवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ एओए के सचिव एंजेल मर्करी सोसायटी के अध्यक्ष अवनीश झा ने बताया कि आदेश की कॉपी मिलने के बाद से ही लोगों से अपील की जा रही है ताकि वह बालकनी में बाहर की ओर लगे गमले को हटा लें। अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने आदेश में स्पष्ट किया है कि बालकनी के बाहर लगे गमले और अन्य सामान के कभी भी गिर जाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विभिन्न सोसायटियों से कई बार इस तरह की शिकायत जिला प्रशासन को मिली है ऐसे में सभी एओए की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी सोसायटी में ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed