फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yeti Sanyasis break fast after assurance from police

Ghaziabad News: पुलिस के आश्वासन के बाद यति संन्यासियों ने तोड़ा अनशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Yeti Sanyasis break fast after assurance from police
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त के आश्वासन के बाद यति संन्यासियों ने बृहस्पतिवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 15 दिन का समय दिया और कहा है कि इन 15 दिनों में उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे। यति संन्यासी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि की सुरक्षा की मांग करते हुए पिछले चार दिन से कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

यति अनिल यादव ने बताया कि पुलिस आयुक्त के बुलाने पर यति संन्यासी कविनगर जोन के सहायक पुलिस आयुक्त के साथ उनके आवास पर गए जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को महामंडलेश्वर के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग करते हुए पत्र लिखने को कहा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उनकी मांग जायज है इसलिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक यति संन्यासियों की मांग जरूर पहुचायेंगे। इस आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन समाप्त किया है। अनिल यादव ने बताया कि उन्होंने 15 दिन का समय दिया है अगर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो किसान आंदोलन से बड़ा धरना दिल्ली में दिया जाएगा। महामंडलेश्वर की सुरक्षा को लेकर अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के महामंत्री अक्षय त्यागी ने त्यागी समाज के प्रमुख व्यक्तियों की एक बैठक हुई जिसमें महाराज की सुरक्षा के विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज सांसद के व्यवहार से व्यथित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed