{"_id":"6aaaed084cb9758dfe0091d9","slug":"workers-made-aware-of-their-rights-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-978915-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: श्रमिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: श्रमिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के 69वें स्थापना दिवस पर श्रमिकों के विकास, कौशल उन्नयन, अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। इस दौरान मॉडल टाउन स्थित क्षेत्रीय निदेशालय में ‘श्रमिक सशक्तीकरण : विकसित भारत 2047’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि उपश्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह ने कहा कि श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए श्रम मित्रों को तैनात किया गया है। श्रम मित्र रोजाना लेबर चौक पर जाकर श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें लाभार्थी बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश डिजिटल एप के महत्व की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एमएमएच कॉलेज की अर्थशास्त्र की प्रो. रीना सिंह ने युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार की योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना तभी पूरी होगी, जब युवाओं को उचित रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने रोजगार और अर्थव्यवस्था में श्रमिकों के योगदान पर भी विचार साझा किए।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि श्रमिकों को बैंकों की योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। उन्हें ऋण सहायता और सब्सिडी का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रमिक शिक्षा और कौशल विकास पर जोर
गोष्ठी में श्रमिक शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा समेत श्रमिक सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने श्रमिकों में उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का कौशल विकास और सशक्तीकरण विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी अजय सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अदनान उस्मान आदि मौजूद रहे।