फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies after suffering electric shock while charging mobile phone

Ghaziabad News: मोबाइल फोन चार्ज करते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after suffering electric shock while charging mobile phone
लोनी । मेवला भट्ठी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर 25 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना 24 सितंबर को मोबाइल फोन चार्ज करते समय हुई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान हिना परवीन के रूप में हुई है। वह अपने पति नौशाद के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। हिना के पिता अलमदीन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब छह वर्ष पहले नौशाद से हुई थी। 24 सितंबर को नौशाद ने फोन कर बताया कि हिना को मोबाइल चार्ज करते समय करंट लग गया। बाद में अलमदीन को हिना की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की ससुराल में उनके साथ गाली गलौज और मारपीट भी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया गया है।
विज्ञापन


अलमदीन ने मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बेटी के पति नौशाद, भट्ठा मालिक दिनेश और ठेकेदार इमरान पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि यह केस मंसूरपुर थाने से लोनी थाने स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed