फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman beats traffic police inspector with slippers

Ghaziabad News: यातायात पुलिस के दरोगा को महिला ने चप्पल से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman beats traffic police inspector with slippers
इंदिरापुरम। कनावनी पुस्ता के पास यातायात पुलिस के दरोगा विजय कांत सिंह को ई-रिक्शा चालक महिला ने चप्पल से पीट दिया। बताया जा रहा है कि दरोगा ने महिला से से ई-रिक्शा को पीछे करने के लिए कहा था, जिसके बाद महिला चालक भड़क गई और दरोगा को दौड़ा लिया। मामले में दरोगा की तहरीर पर इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला 38 सेकंड में 10 बार दरोगा को चप्पल मारते नजर आ रही है। दरोगा कई बार महिला को पीछे हटाने का प्रयास कर रहा लेकिन महिला अभद्रता करते हुए लगातार दरोगा को चप्पल मार रही है। इसके बाद दरोगा वहां से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। सड़क पर खड़े लोग दरोगा को वहां से हट जाने के लिए बोल रहे हैं। एसीपी यातायात पूनम मिश्रा ने बताया कि दरोगा जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बिना नंबर के ई-रिक्शा चला रही थी महिला

एसीपी यातायात ने बताया कि महिला बिना नंबर के ई-रिक्शा चला रही थी। रिक्शा चालक के खिलाफ यातायात नियम के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में महिला के दबंग प्रवृत्ति की होना सामने आया है। पूर्व में भी महिला कई लोगों व पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर चुकी है। निर्धारित रूट पर नहीं चलने के कारण महिला का विवाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed