{"_id":"6866d1d1a4c450b0990997a4","slug":"when-a-teenager-was-beaten-up-after-being-attacked-for-protesting-against-abuse-four-booked-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106480-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाली देने का विरोध करने पर घर में घुसकर किशोर को पीटा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाली देने का विरोध करने पर घर में घुसकर किशोर को पीटा, चार पर केस
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव मानकी में घर के बाहर शराब पीकर गाली देने का विरोध करने आरोपियों ने 15 वर्षीय किशोर अमीर अहमद की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मानकी निवासी विवाहिता ने बताया कि बीती रात कुछ युवक घर के बाहर लोग शराब पीकर गाली दे रहे थे। उनके पुत्र अमीर अहमद ने गाली देने का विरोध किया। आरोप है कि इससे आरोपी आग बबूला हो गए और अमीर अहमद पर हमला बोल दिया। अमीर जान बचाने के लिए घर में भागा तो आरोपी पीछा करते हुए जबरन में घर में घुस गए और अमीर को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर उमर,आवेज,शावेज व रिहान निवासी मानकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।