फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vipin stayed at home with his wife's dead body for 24 hours.

Ghaziabad News: 24 घंटे तक पत्नी के शव के साथ घर में रहा था विपिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vipin stayed at home with his wife's dead body for 24 hours.
खोड़ा। थानाक्षेत्र के नवनीत विहार में किराये पर रहने वाली चांदनी की मौत के पांच दिन बाद रविवार को पुलिस ने उसके पति विपिन केवट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में 15 फरवरी को चांदनी की मौत होने और 16 फरवरी तक शव के साथ रहने की बात स्वीकार की है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में महिला के पति समेत तीन ननद और छह बहनोई नामजद हैं।
विज्ञापन


16 फरवरी को नवनीत विहार में चांदनी का शव पूनम नाम की महिला के मकान में जमीन पर पड़ा मिला था। शव खून में सना था और सीने से डेढ़ वर्षीय बेटी लिपटी थी। मकान मालिकिन ने शव देखकर देर रात पुलिस को बुलाया था। हालांकि तब तक चांदनी का पति व अन्य रिश्तेदार भाग चुके थे। महिला के पिता बिहार के नालंदा स्थित बकरा मकनपुर बिंद निवासी सुनील केवट ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए 17 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि चांदनी ने 15 फरवरी को फांसी लगाई थी। उसने फंदे से उतारने का प्रयास किया तब वह जमीन पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। खून निकलता देख वह घबरा गया। यहां तक कि 16 फरवरी की दोपहर तक वह शव के साथ ही कमरे में रहा। उसे अस्पताल भी लेकर नहीं गया और न ही किसी को सूचना दी। डर की वजह से वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed