{"_id":"679bc04c6b512990dd027d10","slug":"video-of-carrying-dead-body-on-cart-goes-viral-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-564041-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ठेली पर शव ले जाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ठेली पर शव ले जाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंडन स्थित पोस्टमार्टम हाउस की तरफ से ठेले पर शव ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें दो लोग हिंडन नदी से श्मशान घाट की ओर कपड़े से ढके हुए शव को ले जाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले ने लिखा है कि गाजियाबाद में हिंडन नदी स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस से निकली डेड बॉडी। इस वीडियो में शव को चादर डालकर ढका गया है।
जिला संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता व एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को कोई लावारिस शव किसी ठेली वाले के सुपुर्द नहीं किया गया। सीएमएस का कहना है कि अगर किसी लावारिस की इलाज के दौरान मौत होती है तो उसका शव मोर्चरी में सुरक्षित रखने के बाद पुलिस को सूचना दी जाती है। पुलिस ही ले जाकर लावारिस का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अखिलेश मोहन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद स्वास्थ्यकर्मी पुलिस या फिर परिजनों को शव सुपुर्द कर देते हैं। इसके बाद परिजन या पुलिस शव को वाहन से ले जाए या फिर किसी अन्य संसाधन से। सीएमओ का कहना है कि सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारी से बात कर चुका हूं, किसी भी अस्पताल से लावारिस का शव ठेली पर नहीं गया है।
विज्ञापन
-