{"_id":"66ef5faa3a31e986c705f3e4","slug":"two-miscreants-who-snatched-chain-in-broad-daylight-arrested-after-encounter-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-112117-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिनदहाड़े चेन छीनने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिनदहाड़े चेन छीनने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिस की शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे दिनदहाड़े महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। वैशाली सेक्टर पांच-छह की पुलिया पर घेराबंदी के दौरान आरोपी आरिफ ने फायरिंग कर दी।
टीम ने अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की। जब दोनों नहीं रुके तो टीम ने आरिफ के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। हिंडन नहर किनारे सुहेल उर्फ शोएब को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से तमंचा, कारतूस, खोखा, चोरी की बाइक, चेन स्नेचिंग के बाद बिक्री से मिले 6,700 रुपये बरामद किए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरिफ पुत्र इकबाल निवासी लोकप्रिय विहार थाना खोड़ा और सुहेल उर्फ शोएब पुत्र बाबू खां निवासी बुद्ध बाजार रोड खोड़ा कालोनी को गिरफ्तार किया है। एसीपी का कहना है कि दोनों ने इंदिरापुरम और अन्य थाना क्षेत्र में चेन छीनने की पांच घटनाओं को कबूल किया है। दाेनों ने बताया कि वे पॉश इलाके में महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी रेकी करते। इस बीच मौका पाकर गले से चेन तोड़कर भाग जाते। आरिफ के खिलाफ लूट, छिनैती, हत्या समेत अन्य घटनाओं में दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास पता करने के साथ और पुरानी घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है।