फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two community came face to face for construction

Ghaziabad News: चामड़ मंदिर के पास निर्माण को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two community came face to face for construction
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के नगला कोठी मोहल्ले में चामड़ मंदिर के पास निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इसमें एक समुदाय के व्यक्ति ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर अवैध निर्माण करने की शिकायत दी है। दूसरे समुदाय ने अपनी प्राचीन जमीन बताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

नगला कोठी मोहल्ले में हिंदू समाज का चामड़ मंदिर है। यहीं पर चामड़ मंदिर के पास स्थित पथवारी और होलिका दहन का स्थान बना है। इसके पूर्व जमीन मालिक प्रमोद ने सात-आठ साल पहले मौखिक रूप से इसको मंदिर के कार्य में इस्तेमाल करने के लिए कह दिया था। कुछ साल बाद प्रमोद की मौत हो गई। प्रमोद की मौत के बाद उनकी पत्नी ने वह जमीन याकूब को बेच दी। इसमें याकूब पर जमीन के दस्तावेज हैं। स्थानीय लोग इस जमीन को धार्मिक कार्यों के इस्तेमाल में लेना चाहते हैं। इसी के चलते मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा था तो मोहल्ले के लोग उस जमीन पर भी कार्य करवा रहे थे। याकूब ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। याकूब ने इसकी लिखित शिकायत खुर्जा कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगला कोठी मोहल्ले में स्थित चामड़ मंदिर के पास की जमीन विवादित है। इस पर हो रहे निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed