फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two brothers who went to eat Kulfi lost their way and reached Haridwar.

Ghaziabad News: कुल्फी खाने गए दो भाई रास्ता भटककर पहुंचे हरिद्वार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to eat Kulfi lost their way and reached Haridwar.
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के श्याम पार्क मेन में घर से कुल्फी खाने निकले दो सगे भाई रास्ता भटक कर हरिद्वार पहुंच गए। बस चालक की मदद से बड़े भाई ने मां के पास फोन किया। पुलिस में दोनों बच्चों को सकुशल ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

श्याम पार्क में रहने वाले विकास पाठक ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अंश (16) व छोटा बेटा आदि (10) निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। 16 अगस्त की दोपहर दोनों मोहननगर से आगे कुल्फी खाने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान दोनों पैदल चलने के बजाय एक बस में बैठकर सो गए। काफी दूर पहुंचने पर दोनों नींद से जागे तो उन्हें रास्ता समझ नहीं आया। बस चालक ने उन्हें मोहननगर जाने के लिए सड़क किनारे उतार दिया। वहां से दोनों दूसरी बस में बैठ गए लेकिन मोहननगर आने के बजाय हरिद्वार पहुंच गए। कई घंटे बाद तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो आदि रोने लगा।
विज्ञापन

घबराहट में दोनों राहगीरों के फोन से घर पर कॉल करते रहे लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया। देर रात में एक बस चालक की मदद से अंश ने पिता के फोन पर कॉल की और दोनों के हरिद्वार में होने की बात बताई। वह तुरंत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि बस चालक से बात करने के बाद दोनों बच्चों को सकुशल ढूंढकर माता-पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed