फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   TT adulation, one seat, please

टीटी से खुशामद, वन सीट प्लीज

Tue, 22 Mar 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
TT adulation, one seat, please
ट्रेन

आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस के  मंगलवार को रद्द होने से होली पर घर जाने के लिए चार माह पहले टिकट बुक कराने वाले यात्री को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री टिकट कैंसल कराकर दूसरी ट्रेनों में सीट के लिए टीटी से खुशामद करते नजर आए।

विज्ञापन


लोगों के लिए लंबी दूरी का सफर तय करना परेशानी का सबब बन गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के बाद भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। यात्रियों की भीड़ के चलते स्पीलर कोच के हालात भी जनरल डिब्बे जैसे रहे।
विज्ञापन



होली के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा किए गए तमाम इंतजाम फेल हो गए। मंगलवार को आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस के रद्द होने से इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री टिकट कैंसल कराकर होली से पूर्व घर पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेनों के टीटी से सीट के लिए खुशामद करते रहे, लेकिन अन्य ट्रेनों में भी भारी भीड़ होने के कारण सीट न होने से उन्हें निराशा हाथ लगी।


स्थिति यह रही कि यात्रियों को ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। भीड़ का आलम यह था कि स्टेशन पर ट्रेन के आते ही भगदड़ की स्थिति हो रही है। ट्रेनों में सवार होने को यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed