फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck dragged worker for 50 meters; leg severed after being run over by wheel.

Ghaziabad News: ट्रक ने कामगार को 50 मीटर तक घसीटा, पहिया चढ़ने से पैर कटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Truck dragged worker for 50 meters; leg severed after being run over by wheel.
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने काम से पैदल घर लौट रहे हलवाई को पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक करीब 50 मीटर तक उसे घसीटता ले गया। हादसे में कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल में उसका एक पैर काटना पड़ा। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दल्लूपुरा निवासी अर्चना कश्यप ने बताया कि उनके पति लीलू कश्यप हलवाई का काम करते हैं। सोमवार रात करीब 12:15 बजे वह एक पार्टी में काम निपटाकर अन्य कारीगरों के साथ पैदल घर लौट रहे थे। राजेंद्र नगर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

अर्चना का आरोप है कि टक्कर के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और लीलू को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे उनके पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कारीगरों ने उन्हें तुरंत दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने पैर में गंभीर चोट होने के कारण एक पैर काटने का निर्णय लिया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed