{"_id":"6acaa862021ee9cdcb02ba2e","slug":"traffic-jams-during-morning-and-evening-hours-due-to-security-checks-vehicles-crawled-along-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25233-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चेकिंग के चलते सुबह-शाम जाम, एक घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चेकिंग के चलते सुबह-शाम जाम, एक घंटे तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
साहिबाबाद/ गाजियाबाद। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के आह्वान के बाद दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सघन चेकिंग का असर शनिवार को सड़क पर दिखाई दिया। सुबह और शाम दफ्तर जाने-आने लोगों को प्रमुख मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गईं। बैरिकेडिंग के बीच एक-एक वाहन को रोककर जांच के बाद ही जाने दिया गया। इससे वाहन रेंग-रेंगकर चले। लोगों को करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम का सामना करना पड़ा।
पुलिसकर्मी बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर उनसे दिल्ली जाने का वाजिब कारण बताए जाने के बाद ही उनको गंतव्य तक जाने दिया गया। इसके बाद वाहनों की जांच कर उन्हें आगे जाने दिया जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही इस कार्रवाई के बीच सुबह और शाम यातायात का दबाव बढ़ गया। दादरी से दिल्ली जा रहे शिवम गुर्जर ने बताया कि वह एक मरीज को देखने के लिए गंगाराम अस्पताल जा रहे हैं, लेकिन पौने घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। वसुंधरा निवासी बाइक सवार दिनेश ने बताया कि दिल्ली में नौकरी करते हैं। नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदर्शन के चलते आम जनता को जाम की परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। वैशाली निवासी अंजली शर्मा दिल्ली पीतमपुरा निवासी भाई के घर पितरों के श्राद्ध के लिए जा रही थीं। उन्होंने कहा कि सीजेपी के प्रदर्शन के चलते ही ये जाम लग रहा है।
व्यावसायिक वाहनों और काली फिल्म वाले वाहनों की विशेष जांच
यूपी बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, महाराजपुर, डीएलएफ बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर, विक्रम एन्क्लेव, नई सीमा डिपो, सूर्य नगर, रामप्रस्थ, ईडीएम, खोड़ा मयूर विहार, खोड़ा मुर्गा मंडी, मंडोला और ट्रोनिका सिटी पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने व्यावसायिक वाहनों और कैब की भी विशेष जांच की। इसके अलावा काली फिल्म लगे वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। पुलिसकर्मी वाहन चालकों की डिग्गी खोलकर उसमें हथियार की जांच की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कोई करे, परेशानी हम क्यों झेले
जाम में फंसे गोविंदपुरम निवासी राजकुमार ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि प्रदर्शन के आह्वान के चलते पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है, लेकिन इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोगों का समय रास्ते में बर्बाद हो रहा है। कुछ वाहन चालकों ने कहा कि उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं था कि जांच में कितना समय लगेगा और वे कब तक जाम से निकल पाएंगे।
गृह मंत्रालय, आईबी और एलआईयू भी अलर्ट
सीजेपी के प्रदर्शन के आह्वान के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की सक्रियता के बीच पुलिस ने बॉर्डर और प्रमुख रास्तों पर निगरानी रखी। संभावित गतिविधियों की जानकारी जुटाने और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इनपुट पर नजर रखने की कवायद की गई। हालांकि, इन एजेंसियों की तैनाती, उनके विशिष्ट निर्देशों के आदेश के बाद की गई।
ट्रांस हिंडन और सिटी जोन में हुई होटल, पार्क और बस अड्डों की जांच
डीसीपी ने बताया कि दोनों जोन के सभी थाना क्षेत्र स्थित कौशांबी, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, लोनी, विजयनगर और कोतवाली नगर स्थित होटल, पार्क, बस स्टेशन, मेट्राे स्टेशन, नमो भारत स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर जाकर चेकिंग की गई। प्रदर्शनकारियों के होटल और पार्कों में भी रणनीति बनाने की आशंका थी।