{"_id":"6603476a12fb4e144d020c24","slug":"thugs-withdrew-rs-60-thousand-from-the-account-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-339661-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ठगों ने खाते से 60 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ठगों ने खाते से 60 हजार निकाले
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के गगन एंक्लेव के रहने वाले अखिलेश कुमार चतुर्वेदी के खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने वाशिंग मशीन में आई परेशानी की शिकायत के लिए इंटरनेट से नंबर निकाल कॉल की थी। ठगों ने समस्या का समाधान कराने के नाम पर ठगी कर ली।
अखिलेश कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन वाशिंग मशीन खरीदी थी। जिसमें वारंटी कार्ड नहीं निकला था। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से ऑनलाइन शॉपिंग साइट का नंबर निकालकर कॉल की तो कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने समस्या का समाधान करने के लिए व्हाट्सएप पर कॉल की। बातों में उलझाकर ठगों ने उन्हें डेबिट कार्ड के आखिरी चार नंबर पूछे। इसके बाद उनके खाते से रुपये निकल गए। मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद