{"_id":"6aaab6fca0bf32f56a03da28","slug":"three-credit-cards-delivered-to-rss-bhag-sanghchalak-home-arvind-gupta-raises-concerns-investigation-underway-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आरएसएस के भाग संघ चालक के घर पहुंचे तीन क्रेडिट कार्ड, अरविंद गुप्ता ने जताई ये आशंका, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आरएसएस के भाग संघ चालक के घर पहुंचे तीन क्रेडिट कार्ड, अरविंद गुप्ता ने जताई ये आशंका, जांच जारी
Wed, 16 Sep 2026 09:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:05 PM IST
सार
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के रामपुरी इलाके में रहने वाले आरआरएस के भाग संघ चालक के आवास पर तीन अजनबियों के डेबिट कार्ड पहुंच गए। उन्होंने लिंक रोड थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अरविंद गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के रामपुरी इलाके में रहने वाले आरआरएस के भाग संघ चालक के आवास पर तीन अजनबियों के डेबिट कार्ड पहुंच गए। उन्होंने लिंक रोड थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इन लोगों का उनके घर या परिवार से कोई संबंध नहीं है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अरविंद गुप्ता परिवार के साथ रामपुरी लिंकरोड थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनके पास गाजियाबाद में आरआरएस के भाग संघ चालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 12 जून को डाक के माध्यम से पंजाब एंड सिंध बैंक के तीन डेबिट कार्ड उनके पते पर पहुंचे। ये कार्ड हरीश, आर्यन और तरुण कश्यप के नाम पर थे। कार्ड के लिफाफे अभी भी सुरक्षित हैं और उनकी सील नहीं खोली गई है। अरविंद ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों से भी डिलीवरी कर्मचारी भी अज्ञात लोगों के नाम से पार्सल लेकर उनके घर पहुंचते हैं, जिन्हें वह मना कर देते हैं। हर बार यह बताकर सामान वापस कर देते थे कि संबंधित व्यक्ति इस पते पर नहीं रहता।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर उनके घर के पते का इस्तेमाल बैंक रिकॉर्ड में कराया है। उन्हें संदेह है कि उनके पते का इस्तेमाल आधार कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेजों में भी किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि घर के सामने रेलवे लाइन के पास सरकारी सड़क पर झुग्गी क्लस्टर का अवैध कब्जा है। इस संबंध में पहले आरडब्ल्यूए और नगर निगम पार्षद को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बैंक को भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने इस मामले में लिंक रोड थाने में शिकायत दी है। वहीं, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन