{"_id":"682642090f4d7535790c6a5c","slug":"there-is-encroachment-on-the-cycle-track-people-complained-to-the-municipal-commissioner-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-5003-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइकिल ट्रैक पर हो रहा अतिक्रमण, लोगों ने की नगर आयुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइकिल ट्रैक पर हो रहा अतिक्रमण, लोगों ने की नगर आयुक्त से शिकायत
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम की सोसायटियों में रहने वाले स्वयंसेवियों ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर टूटे साइकल ट्रैक, अतिक्रमण, नाले की गंदगी के संबंध में शिकायत की है। उजागर फाउंडेशन की अध्यक्ष शिवानी जैन व महासचिव सचिन सोनी ने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों के निवासियों ने साथ में जाकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात कर अतिक्रमण, टूटे साइकिल ट्रैक, बंद व टूटी पड़ी नालियों, सड़कों व क्षेत्र की साफ-सफाई पर चर्चा की। फाउंडेशन की अध्यक्ष शिवानी जैन ने नगर आयुक्त को बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र की सभी सोसायटी के बाहर सड़कों पर अतिक्रमण लगा रहता है। शिप्रा विष्टा और सृष्टि सोसायटी के बीच बनी सड़कों में से एक सड़क पर तो स्थायी अतिक्रमण की स्थिति है। सब्जी विक्रेताओं ने एक सड़कों को पूरी तरह बंद कर रखा है।
शिप्रा नियो निवासी रोहित गुप्ता ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बनाए गए साइकिल ट्रैक छोटे वाहनों, पैदल चलने के बजाए अवैध अतिक्रमण का कारण बन रहे हैं। यहां फास्ट-फूड, पान-सिगरेट, फल की बिक्री की जा रही है। शिप्रा सृष्टि निवासी अंजू सिन्हा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में नालियां बंद हैं और टूटी हुई हैं। टूटी नाली होने की वजह से पानी सड़क पर बहता रहता है। इस दौरान लोगों ने सोसायटियों के बाहर कूड़े का अंबार और साफ-सफाई न होने की शिकायत की।