{"_id":"66df7b4eb172fada070f1557","slug":"the-person-who-opened-fire-in-rdc-was-caught-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-461868-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरडीसी में फायरिंग करने वाले को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरडीसी में फायरिंग करने वाले को पकड़ा
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरडीसी में रविवार रात को करीब एक बजे कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी में महिला व उनके भाइयों पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सूर्या चतुर्वेदी निवासी अशोकनगर, कोतवाली के रूप में हुई है। उसकी पिस्टल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आठ अगस्त की रात को अनुराधा तिवारी अपनी वर्कशॉप पर कुछ काम करा रही थीं। तभी उनकी कार के पीछे एक कार आकर रूकी। उसको हटने के लिए कहने पर उसमें सवार सूर्या चतुर्वेदी उग्र हो गया। उसने महिला को गाली देना शुरू कर दिया। अनुराधा के भाइयों को धमकी दी। सूर्या ने अपने साथी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट भी की और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूर्या तिवारी को हिरासत में ले लिया गया। उसकी पिस्टल, खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत तत्काल जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर ली गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। सूर्या का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।