फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The person who called police as IRS arrested, fraud exposed after checking I card

Ghaziabad News: पुलिस को आईआरएस बताने वाला गिरफ्तार, आईकार्ड जांचने पर फर्जीवाड़ा हुआ उजागर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The person who called police as IRS arrested, fraud exposed after checking I card
साहिबाबाद। कौशांबी थाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गले में सरकारी महकमे का कार्ड डाले व्यक्ति को रोका तो वह चकमा देकर बच निकलने लगा। पुलिस टीम ने दोबारा रोक कर जानकारी की तो व्यक्ति ने खुद को आईआरएस अधिकारी बताकर दबाव में लेने का प्रयास किया। पुलिस ने आईकार्ड चेक किया तो उस पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर व तारीख नहीं होने से फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। पुलिस के सख्ती से पेश आने पर आरोपी ने खुद के फर्जी अधिकारी होने की बात उगल दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वैशाली चौकी प्रभारी प्रीति वैशाली क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। महालक्ष्मी टॉवर के पास व्यक्ति को दोबारा रोककर पूछताछ तो व्यक्ति ने बताया कि मेरा नाम आदित्य रॉय है और भारत सरकार में आईआरएस हूं। मैं आप लोगों को देखकर भाग नहीं रहा था और अपना कार्ड दिखाया। कार्ड पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का उल्लेख था। सेंट्रल जोन के चीफ कमिश्नर नई दिल्ली की ओर से कार्ड जारी होने का हवाला दिया। पुलिस टीम ने कार्ड चेक किया तो उस पर कार्ड जारी करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर और तारीख नहीं थी।
विज्ञापन

रौब दिखाकर करता था धोखाधड़ी

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो व्यक्ति ने बताया कि वह पुलिस को देखकर इसलिए भाग रहा था कि उसका कार्ड फर्जी है। वह कोई आईआरएस अधिकारी नहीं है। कार्ड दिखाकर ही आईआरएस पद का रौब झाड़ता है। लोगों को प्रभाव में लेकर धोखाधड़ी करता है और लाभ प्राप्त करता है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय आदित्य राय पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम मल्हीपुर थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास 150 रुपये, एक मोबाइल बरामद हुआ। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed