{"_id":"67e99a3982c223d2370e1f7e","slug":"the-mla-replied-to-the-notice-that-a-conspiracy-was-hatched-to-kill-me-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1021-603309-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विधायक ने दिया नोटिस का जवाब\n\n\n\nमेरी हत्या के लिए रची गई थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विधायक ने दिया नोटिस का जवाब मेरी हत्या के लिए रची गई थी साजिश
विज्ञापन
लोनी। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। इसमें लिखा है, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने मेरी हत्या का षडयंत्र रचा था। इसी षडयंत्र के तहत कलश यात्रा रोकी गई। लखनऊ से एक आईपीएस अधिकारी ने मुझे सूचना दी कि अगर कलश यात्रा के दौरान स्थिति बिगड़ी तो गोली मारकर मेरी हत्या कर दी जाएगी।
इतना ही नहीं। विधायक ने यह भी लिखा है कि पुलिस ने दूसरे धर्म के तीन युवकों को बुलाया था। उनसे कहा था कि कलश यात्रा पर पथराव कर देना, जिससे दंगा भड़क जाए। अगर दंगा भड़कता तो पुलिस गोली मारकर उनकी हत्या कर देती। विधायक का आरोप है कि कलश यात्रा रोकने के लिए आए पुलिस अधिकारी नशे में थे। विधायक ने पत्र में लिखा है कि वह गोकशी और पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले उठाते हैं, इसलिए अधिकारी उन्हें राह का कांटा मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। पत्र का जवाब भेजने के बाद वह प्रदेश अध्यक्ष से मिलने लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
-20 मार्च को हुआ था हंगामा-
लोनी में 20 मार्च को कलश यात्रा निकाली जा रही थी। पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं होने का हवाला देकर इसे रुकवा दिया। इससे कलश यात्रा निकाल रहे लोगों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। विधायक ने कहा था कि धक्का-मुक्की में उनके कपड़े फट गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा था कि उनके साथ अभद्रता की गई है। हालांकि, किसी भी ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया।
विज्ञापन
-सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप-
विधायक ने 21 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस करके प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। कोई काम बिना पैसे दिए नहीं हो रहा। प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है। शासन के बड़े अधिकारियों ने कामाख्या देवी जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंत्र -मंत्र करा दिया है। विधायक के इन आरोप पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इन आरोपों पर विधायक ने कोई जवाब नहीं दिया है।