फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreants in the car overtook the cab driver and stopped him and looted it.

Ghaziabad News: कैब चालक को ओवरटेक कर कार सवार बदमाशों ने रोककर की लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
The miscreants in the car overtook the cab driver and stopped him and looted it.
गाजियाबाद। विजयनगर के औद्योगिक क्षेत्र में कार सवार चार बदमाशों ने कैब चालक धीरज शर्मा को रोककर ईंट व कड़े से पीटकर लूटपाट की। बदमाशों ने पिटाई कर धीरज का मोबाइल फेंक दिया और जेब से 30 हजार की नकदी चोरी कर भाग गए। घटना रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। उस समय वह क्रॉसिंग रिपब्लिक में सवारी छोड़कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मुरादनगर के गांव शमशेर के रहने वाले धीरज शर्मा ने बताया कि वह कैब चालक हैं। रविवार रात को वह क्रॉसिंग रिपब्लिक में सवारी छोड़कर रेलवे स्टेशन गाजियाबाद जाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र विजयनगर होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कार ने उन्हें होर्न बजाया। उन्होंने उसे साइड दी तो पीछे वाली कार चालक ने कार आगे निकालकर उनकी कार के आगे लगाकर रोक लिया। कार में से चार युवक उतरकर उनके पास आए और उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक ने उन पर ईंट व कड़े से हमला किया। बदमाशों ने ईंट उनकी गर्दन पर मारी और छाती व कान पर कड़े से वार किए, हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बदमाश ने उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया और जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। चारों बदमाश शराब के नशे में थे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल ढूंढकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



पुलिस ने कहा, अस्पताल जाने के लिए किसी परिचित को बुला लो

धीरज शर्मा का कहना है कि घायल अवस्था में किसी तरह उन्होंने अपना मोबाइल ढूंढकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। आरोप है कि पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय बोली, अस्पताल जाने के लिए अपने किसी परिचित को बुला लो ताकि वह उन्हें अस्पताल ले जा सके। देर रात होने के चलते वह कतराए तो पुलिस ने काफी देर बाद एक होमगार्ड को बुलाकर उनके साथ अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गले में ईंट लगने से उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed