फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The earlier cycle track is ruined...now the new one will be inhabited

Ghaziabad News: पहले के साइकिल ट्रैक हैं बर्बाद...अब नया होगा आबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The earlier cycle track is ruined...now the new one will be inhabited
गाजियाबाद। सरकारी परियोजनाओं पर जनता के धन की बर्बादी कैसे होती है, इसका अंदाजा राजनगर एक्सटेंशन और बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र के बदहाल साइकिल ट्रैक को देखकर लगाया जा सकता है। पुराना साइकिल ट्रैक अतिक्रमण के जाल में फंसा हुआ है। लापरवाही की भेंट चढ़े पुराने ट्रैक की सुध नहीं ली जा रही है। कहीं ट्रैक पर किसी ने कब्जा कर लिया है, तो कहीं साइकिल ट्रैक ही पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं। इससे यहां के रहने वालों को समस्या हो रही है। वहीं, दूसरी ओर सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड पर नया ट्रैक आबाद करने की तैयारी नगर निगम की ओर से की जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पुराने ट्रैक को तो सही किया जाए।
विज्ञापन


सीन-एक : राजनगर एक्सटेंशन
होटल संचालकों की मनमानी

राजनगर एक्सटेंशन में बनाए गए साइकिल ट्रैक का फायदा आम जनता को भले ही न मिले लेकिन अतिक्रमणकारियों को इसका पूरा लाभ मिल रहा है। अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी के सामने ही साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर होटल चलता दिखाई दिया। होटल चलाने वालों ट्रैक पर साइकिल लेकर और पैदल चलने वालों की आवाजाही ही बंद कर दी है।
विज्ञापन


--------

सीन दो : बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र
जर्जर ट्रैक पर कैसे दौड़े साइकिल

बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र का साइकिल ट्रैक बिल्कुल जर्जर दिखाई दिया। ट्रैक के डिवाइडर के पत्थर उखड़ चुके हैं। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जरा सी बरसात में ही यहां जलभराव हो जाता है। यहां साइकिल लेकर गुजरने वाले अक्सर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। राजनगर एक्स्टेशन में जहां भी साइकिल ट्रैक है, वहां अव्यवस्था फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
जहां भी साइकिल ट्रैक की स्थिति खराब है। उसकी जांच कराई जाएगी। जहां ट्रैक पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। उसे भी खाली कराया जाएगा। - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग (नगर निगम)

रोडवेज बस पेड़ से टकराने के बाद घायल यात्री स्रोत ग्रामीण

रोडवेज बस पेड़ से टकराने के बाद घायल यात्री स्रोत ग्रामीण- फोटो : mathura

रोडवेज बस पेड़ से टकराने के बाद घायल यात्री स्रोत ग्रामीण

रोडवेज बस पेड़ से टकराने के बाद घायल यात्री स्रोत ग्रामीण- फोटो : mathura

रोडवेज बस पेड़ से टकराने के बाद घायल यात्री स्रोत ग्रामीण

रोडवेज बस पेड़ से टकराने के बाद घायल यात्री स्रोत ग्रामीण- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed