फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The death of the farmer who went to the farm, the relatives created a ruckus by keeping the dead body in the police station

Ghaziabad News: खेत पर गए किसान की मौत, परिजनों ने थाने में शव रखकर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The death of the farmer who went to the farm, the relatives created a ruckus by keeping the dead body in the police station
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में रविवार दोपहर खेत पर गए 53 वर्षीय किसान सुशील त्यागी की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एसएचओ के कार्यालय के बाहर रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। किसान की एक बीघा जमीन दबंगों ने कब्जाई हुई है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दबंगों ने किसान की लात-घूूंसे मारकर हत्या कर दी। पीड़ित किसान ने तहसील में भी मामले की शिकायत की हुई थी। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन और पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी निवासी सुशील त्यागी 53 अपनी पत्नी मनोज और पुत्र निशांत और प्रशांत सहित गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दबंगों ने उनकी एक बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इसे लेकर एसडीएम कोर्ट में मामला चल रहा था। किसान सुशील त्यागी ने समाधान दिवस में मामले की शिकायत की हुई थी। बताया गया कि बीती पांच अप्रैल को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ जमीन की पैमाइश की थी। मामला किसान सुशील त्यागी के पक्ष में गया था। आरोपियों ने जमीन को कब्जा खाली कर दोबारा ऐसा नहीं करने का वादा किया था। आरोप है कि रविवार को आरोपी एक बार फिर जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा कर रहे थे। सूचना के बाद सुशील त्यागी ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए सुशील त्यागी पर लात-घूूंसे बरसाए। इससे वह बेहोश होकर गिर गए। जानकारी के बाद परिजन किसान सुशील त्यागी को अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शव को लेकर निवाड़ी थाने पहुंचे और एसएचओ कार्यालय के बाहर रखकर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने कानूनगो और लेखपाल और हल्का प्रभारी दरोगा पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, मगर भीड़ ने एक नहीं सुनी। करीब तीन घंटे तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। एसएचओ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा देकर किसी तरह मामले को शांत कराया।

अवैध कब्जे ने ले ली एक और जान
जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर नौ दिन में दूसरी मौत हुई है। इससे पहले बीती एक अप्रैल को समाधान दिवस के दौरान डिडौली निवासी किसान सुशील त्यागी ने अपनी हाथ की नस काट ली थी। इसके बाद किसान की मौत हो गई थी। किसान की 250 गज जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए सुशील त्यागी काफी अर्से से तहसील के चक्कर काट रहे थे। मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे आहत होकर उन्होंने अपने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।
किसान ने राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मोदीनगर तहसील प्रशासन पर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। इसे लेकर अधिवक्ता और किसान संगठन भी आंदोलन कर चुके हैं।

कानूनगो और लेखपाल पर लगाया धमकाने का आरोप
मृतक किसान सुशील त्यागी के पुत्र निशांत ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत उन्होंने कानूनगो और लेखपाल से की थी। आरोप है कि दोनों ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हें ही धमकाया।


धारा 24 के तहत पांच अप्रैल को राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की नापतौल की थी। मामला किसान सुशील त्यागी के पक्ष में गया था। दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया था। आज जमीन पर कब्जा करने की जानकारी संज्ञान में नहीं आई। राजस्व विभाग की टीम पर लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष राय, एसडीएम मोदीनगर


सुशील त्यागी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके भतीजे की ओर से चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
- रितेश त्रिपाठी, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed