{"_id":"5877d9c04f1c1b7840ba9007","slug":"the-day-began-with-an-altercation-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बीएलओ से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बीएलओ से हुई नोकझोंक
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर बूथों पर पहले ही दिन बीएलओ को परेशानियों से जूझना पड़ा। वर्किंग डे होने से लोग तो बूथों पर कम पहुंचे, लेकिन त्रुटियों से परेशान लोगों की बीएलओ दिनभर नोकझाेंक होती रही।
वोटर आईडी कार्ड में कहीं पता गलत तो कहीं नाम या जन्मतिथि। बृहस्पतिवार से शुरू हुई यह प्रक्रिया 24 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान लोग वोटर आईडी कार्ड की त्रुटियां सही कराने के साथ ही अपना वोटर आईडी कार्ड यहां से ले सकते हैं। वोटर कार्ड भी बनवा सकते हैं। सूची में नाम भी जुड़वा सकते हैं। आइए देखते है कि पहले दिन बूथों पर क्या हाल रहा।
बूथ: होली चाइल्ड स्कूल
दोपहर 12:45 बजे सभी बीएलओ ड्यूटी पर थे। बूथ पर वोटर कार्ड की जानकारी लेने वालोें की संख्या कम थी। लोगों के वोटर आईडी कार्ड से पते गायब होने से नाराज दिखे।
विज्ञापन
वहीं बीएलओ इस बात से परेशान थे कि वे लोगों के घरों तक वोटर आईडी कार्ड कैसे पहुंचाएं जाएं। बीएलओ उमेश सिंह ने बताया कि एक-एक कर लोग आ रहे हैं। यहां बहुत से वोटर कार्ड से पता गायब है।
बूथ: सामुदायिक केंद्र, नेहरू नगर
दोपहर एक बजे तीन बीएलओ मौके पर मौजूद थे। यहां पर मतदाता सूची में अपना नाम देखने शेर सिंह पहुंचे और उनके पते पर किसी महेश गोयल का नाम देखकर भड़क गए।
आर्मी से रिटायर्ड शेर सिंह ने कहा कि वोटर आईडी कार्ड के लिए दो वर्ष से चक्कर काट रहे हैं जब कार्ड बनता तो नाम किसी और का होता है। एक अन्य मतदाता राधेश्याम ने मतदाता सूची में जन्मतिथि गलत होने की शिकायत की।
बूथ: गाजियाबाद पब्लिक स्कूल
दोपहर 1:30 बजे बीएलओ लोगों की परेशानियां सुलझा रहे थे। आम लोग भी बीएलओ की कार्यप्रणाली से खुश नजर आए। भास्कर अग्रवाल ने बताया कि नाम स्पेलिंग गलत है, जिसे वे ठीक कराने आए हैं। पूजा ने बताया कि वह कई बार फार्म-6 भर चुकी हैं, लेकिन अब तक उनका वोटर आईडी कार्ड बन कर नहीं आया है।
बूथ: केडीबी स्कूल
- दोपहर दो बजे यहां सभी बीएलओ मौजूद थे, यहां भी लोगों की शिकायतें सुनी जा रही थीं। सुबह से दोपहर तक गिनती के लोग ही बूथ पर पहुंचे थे।
बूथ: सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज
दोपहर 2:30 बजे बूथ पर बीएलओ ने जगदीश नगर, पटेल नगर एच, के, सी ब्लॉक, पटेल नगर थर्ड, उदल नगर, गोपाल नगर क्षेत्र के मतदाताओं को कार्ड दिया गया। यहां दोपहर तक महज नौ लोग ही पहुंचे थे।
बूथ: मनोहारी विद्या मंदिर
दोपहर तीन बजे तक यहां14 लोगों ने नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए फार्म-6 भरकर जमा कराया। इसके अलावा गलत नाम व पते को ठीक कराने व वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए लोग पहुंचे। बीएलओ का कहना था कि नए वोटर कार्ड के लिए, जिन्हाेंने पहले फार्म भरकर जमा किया है, उनमें से अधिकांश के वोटर आईडी कार्ड ही बनकर नहीं आए हैं।
बूथ: एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज
दोपहर 3:15 बजे यहां पर बूथ नंबर 303 से 309 तक के लोगों के नए वोटर आईकार्ड दिए गए। बीएलओ कौशल त्यागी ने बताया कि नए वोटर आईडी कार्ड में भी कई गलतियां हैं। किसी कार्ड पर पति के नाम पर पिता का नाम है तो किसी में नाम ही गलत अंकित हो गया है। इनके अलावा पता भी गलत छपा हुआ है।
- मतदाताओं की परेशानियां
1- वोटर आईडी कार्ड से पता गायब है।
2- वोटर सूची में सिहानी थाना तो कार्ड में लिखा है कविनगर थाना।
3- नाम की स्पेलिंग मिस्टेक से मेल को बनाया फीमेल।
4- घर किसी का और उसके पते पर वोटर बना कोई और।
5- मतदाता सूची में नाम आया नहीं लेकिन वोटर आईडी कार्ड मिला।
6- संशोधन वाले कार्ड नहीं आए।
7- संशोधन के बावजूद प्रिंट होकर आई पुरानी गलतियां।
8- जन्मतिथि भी है गलत।
बोले लोग
- 2015 में फार्म भरकर जमा किया था, लेकिन अभी तक वोटर कार्ड बनकर नहीं आया। हर बार बूथ पर फार्म भरवाते हैं पर कार्ड नहीं मिलता।- पिंकी, रिछपाल पुरी
- वोटर कार्ड बनवाने के लिए कई बार चक्कर लगाया पर कार्ड नहीं बना। तहसील भी गए लेकिन हर बार फार्म दे देते हैं।- संगीता, रिछपाल पुरी
- नगर निगम की वोटर लिस्ट में नाम नहीं था। इस लिए विधानसभा लिस्ट में नाम देखने आया हूं। जब मतदाता एक है तो लिस्ट भी एक होनी चाहिए। कुशल कुमार राय, जगदीश नगर