फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The bullets were fired from illegal pistol, four murderers are still absconding

Ghaziabad News: अवैध पिस्टल से मारी थीं गोलियां, चार हत्यारोपी अब तक फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
The bullets were fired from illegal pistol, four murderers are still absconding
मोदीनगर। अस्पताल में भर्ती घायल चांद। संवाद
मोदीनगर (गाजियाबाद)। निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा में शुक्रवार की रात रसूलपुर धौलड़ी निवासी आम के बाग के ठेकेदार पप्पू और उनके बेटे शाहनवाज की हत्या की वारदात में शनिवार को गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपी सुधीर त्यागी, उसके बेटे दीपक और बिट्टू को रविवार को जेल भेज दिया। जबकि वारदात के चार आरोपी अब तक फरार हैं। आरोपियों ने सिंचाई के पानी के विवाद के बाद आम के बाग में खूनी वारदात की साजिश रची और अवैध पिस्टल से दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दीपक ने अवैध पिस्टल से गोली चलाने की वारदात कुबूल की है। वारदात के बाद पिस्टल को खिंदौड़ा में झाड़ी में छिपा दिया था। दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद कर ली है। पप्पू के भाई बिलाल की ओर से दर्ज कराए दोहरे हत्याकांड के मुकदमे में सात लोगों को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गांव के ही निवासी चार आरोपी दीपक, मोहित उर्फ बादशाह, लवली और आसिफ को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बादशाह के खिलाफ पहले से ही लूट और हत्या का केस दर्ज है और वह जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। बादशाह के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। पप्पू के परिजन ने बताया है कि बादशाह शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात बजे धमकी, दस बजे कर दी हत्या

मोदीनगर। पप्पू के भाई बिलाल ने एफआईआर में पूरा घटनाक्रम में बताया है। बिलाल का कहना है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पप्पू, उनका बेटे शाहनवाज और चांद खिंदौड़ा में ठेके पर लिए आम के बाग में पानी लगा रहे थे। तभी पास के ही आम के बाग का मालिक खिंदौड़ा का ही निवासी सुधीर त्यागी, उसके बेटे दीपक और बिट्टू व लवली, मोहित उर्फ बादशाह, आसिफ और एक अन्य दीपक आ गए। उन लोगों ने जबरन कुलावा काटकर पानी अपने बाग में कर दिया। इसका पप्पू ने विरोध किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उन्हें देखकर सुधीर पक्ष के लोग चले गए लेकिन जाते हुए धमकी दे गए कि इसका अंजाम बुरा होगा, तुम्हें पानी काटने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी होगी। इस धमकी के तीन घंटे बाद ही उन लोगों ने पप्पू और उनके दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

कई राज नहीं उगलवा पाई पुलिस
पप्पू और शाहनवाज की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए सुधीर और उसके दो बेटों से पुलिस साजिश और घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी हासिल नहीं कर सकी। तीनों ने यह नहीं बताया कि हत्याकांड में उनके साथ और कौन-कौन शामिल रहे। कुल कितनी गोलियां चलाईं, लेकिन इसका भी जवाब नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया था कि 18 राउंड फायरिंग हुई। जाहिर है कि इतनी गोलियां एक से ज्यादा हथियार से चली होंगी। लेकिन, आरोपियों ने यह भी नहीं बताया कि कितने हथियार इस्तेमाल किए गए और किस-किस ने गोली चलाई। फरार आरोपियों के संबंध में भी ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। एसीपी का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी कहानी साफ हो जाएगी।
---
गले और हाथ में फंसी हैं चांद के गोली, हालत गंभीर
- दिनभर परिचितों का लगा रहा घर पर आना-जाना



जानीखुर्द।



रसूलपुर धौलड़ी निवासी पप्पू के बेटे चांद का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पप्पू को चार गोली लगीं थीं। दो गोली पेट में, एक गले में और एक गोली हाथ में लगी है। पेट में लगी गोली निकाली जा चुकी हैं। गले और हाथ में गोली फंसी हुईं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार को ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। चांद अभी होश में नहीं है। उसे नहीं पता कि उसके पिता पप्पू और भाई राजा उर्फ शहनवाज की गोली लगने से मौत हो चुकी है। वहीं, घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार को गांव में पुलिस गश्त करती रही। पीड़ित परिवार के घर दिन भर शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।



आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा



आजाद समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गांव रसूलपुर धौलड़ी पहुंचा। परिजनों से कहा कि पार्टी उनके साथ है। पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें इंसाफ दिलवाने और फरार दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद भी जल्द गांव आएंगे। इस दौरान अनस मरगूब सदस्य कोर कमेटी, जानी पाल मंडल उपाध्यक्ष, भीम सिंह मंडल उपाध्यक्ष, सुरेंद्र रछोती जिलाध्यक्ष, बाबूराम सागर, रहीसुद्दीन सैफी, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीण भारती और अनीश बाबू आदि मौजूद रहे।




फरार हत्यारोपियों से खौफजदा है बाग ठेकेदार
जानी खुर्द। रसूलपुर धौलड़ी में दो बाग ठेकेदार पप्पू और उसके पुत्र राजा उर्फ शहनवाज की मौत के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में हत्यारोपियों का इतना खौफ है कि ठेकेदार और मजदूर बाग में जाने से डर रहे हैं। उनका कहना कि फरार आरोपी जंगल में हथियार लेकर घूम रहे हैं। वहीं, रसूलपुर धौलड़ी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद ने निवाड़ी थाना पुलिस से मिलकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग के साथ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रासुका लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed