{"_id":"58ab2fc34f1c1b0a53b23754","slug":"tha-will-take-water-in-the-12-colonies-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए की 12 कालोनियों में लगेंगे वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए की 12 कालोनियों में लगेंगे वाटर एटीएम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
water atm
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए की 12 कालोनियों में लोगों को जल्द ही सस्ती दरों पर आरओ फिल्टर्ड पानी मिलना शुरू हो जाएगा। महापौर अशु वर्मा और जलकल अभियंता आरके यादव ने सोमवार को खुद टीएचए की कालोनियों का सर्वे किया और 12 स्थान चिन्हित किए। अब फर्म को जमीन हैंडओवर कर वाटर एटीएम लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वाटर एटीएम सभी वार्डों में लगाए जाने हैं, लेकिन पहले चरण में ईडब्ल्यूएस कालोनियों को प्राथमिकता दी गई है। महापौर अशु वर्मा का कहना है कि पहले ऐसी कालोनियों में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे, जिनके घरों में आरओ सिस्टम नहीं लगे हों। ट्रांस हिंडन एरिया में भूजल प्रदूषित होने की वजह से लोगों को साफ पानी के लिए ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पहले चरण में मोहन नगर जोन की कालोनियों से वाटर एटीएम लगाने की योजना का शुभारंभ किया जाएगा। महापौर का कहना है कि अगले चरण में पानी के संकट से प्रभावित अन्य कालोनियों को चिन्हित किया जाएगा। यहां सिर्फ 5 रुपए में 20 लीटर आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा। शहर के मुख्य बाजारों में वाटर एटीएम की मोबाइल वैन भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
..
पीपीपी मॉडल पर लगेंगे वाटर एटीएम
शहर में वाटर एटीएम लगाने में नगर निगम अपना फंड खर्च नहीं करेगा। प्राइवेट फर्मों से करार करके पीपीपी मॉडल पर लगाए जाएंगे। नगर निगम सिर्फ जमीन मुहैया कराएगा। वाटर एटीएम, मशीन और कमरे का निर्माण फर्मों को अपने फंड से करना होगा।
वाटर एटीएम के लिए चयनित कालोनियां
सामुदायिक केंद्र अर्थला, दुर्गा एंकलेव साहिबाबाद, इंदिरा कालोनी, खजूरी पार्क जनकपुरी, शिव चौक गणेश पुरी, बंगाली चौक शहीद नगर, सी-ब्लाक शहीद नगर हनुमान मंदिर के पास, तुलसी निकेतन, जवाहर पार्क गोल गप्पे वाली गली, लाजपत नगर-एल ब्लाक, पप्पू कालोनी कब्रिस्तान के पास, भोपुरा प्राचीन मंदिर लोनी रोड