Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four members of a gang that stole radio receiver units from mobile towers have been arrested

यूपी: मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट चुराने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई

Sat, 28 Nov 2026 10:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 28 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

गिरोह गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी मोबाइल टावरों को निशाना बनाता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के जाफराबाद निवासी शाहनूर, मुजफ्फरनगर के बड़ौदा निवासी सोनू, दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी फैजल और सहारनपुर के गंगोह निवासी गौरव के रूप में हुई।

विज्ञापन
Four members of a gang that stole radio receiver units from mobile towers have been arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट (आरआरयू) और अन्य महंगे उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को स्वाट टीम और मधुबन बापूधाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 24 रेडियो रिसीवर यूनिट और छह बीबी यूनिट बरामद की गई हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की काले रंग की क्रेटा कार भी बरामद की है। जांच में कार के चोरी की होने का भी पता चला है।

विज्ञापन


स्वाट टीम के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक, 27 नवंबर की रात टीम वांछित अपराधियों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य 16 मंजिला इमारत के पीछे सुनसान रास्ते पर खड़ी कार और बाइक के पास मौजूद हैं। सूचना पर मधुबन बापूधाम पुलिस को भी बुलाया गया। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी पहचान दिल्ली के जाफराबाद निवासी शाहनूर, मुजफ्फरनगर के बड़ौदा निवासी सोनू, दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी फैजल और सहारनपुर के गंगोह निवासी गौरव के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुछ नकदी मिली। उनकी गाड़ियों की तलाशी लेने पर छह आरआर यूनिट और एक बीबी यूनिट मिली। क्रेटा कार की पिछली सीट से दो अन्य आरआर यूनिट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल टावरों पर चढ़कर उपकरणों के तार काटते थे। गिरोह के दो सदस्य टावर पर चढ़कर चोरी करते थे, जबकि अन्य साथी गाड़ी लेकर कुछ दूरी पर खड़े रहते थे और आने-जाने वालों पर नजर रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 16 आरआर यूनिट और पांच बीबी यूनिट भी बरामद कीं। इस तरह कुल 24 आरआर और छह बीबी यूनिट बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में दिल्ली के तिलक नगर और बवाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। बरामद यूनिटों के संबंध में वहां मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं लगाते थे। गिरोह का एक सदस्य चोरी के उपकरण खरीदने और बेचने का काम करता था। बरामद क्रेटा कार का पंजीकरण नंबर जांचने पर वह गौतमबुद्धनगर के फेज-3 थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित मिली। मामले में बीएनएस की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी मोबाइल टावरों को निशाना बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed