Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Final warning to contractor over negligence in CM Grid Phase-2 work

Ghaziabad News: सीएम ग्रिड फेज-2 के काम में लापरवाही पर ठेकेदार को अंतिम चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Final warning to contractor over negligence in CM Grid Phase-2 work

विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) फेज-2 के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित निर्माण फर्म के ठेकेदार को अंतिम चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि तत्काल प्रभाव से कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ाई गई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कावेरी मार्ग, काला पत्थर रोड, सुशील नैय्यर मार्ग, दविंदर जस मार्ग और कस्तूरबा मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति परखी। मौके पर यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा पाए जाने के बावजूद आगे की प्रक्रिया धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता (निर्माण) नरेंद्र कुमार चौधरी को विद्युत और अन्य संबंधित विभागों से तत्काल समन्वय बनाकर पाइप पुशिंग का काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस काम को हर हाल में 15 दिन में और शेष पाथवे व फुटपाथ निर्माण को एक माह के भीतर पूरा करने की समय-सीमा तय की है। काला पत्थर रोड पर यूटिलिटी कार्य पूर्ण देख उन्होंने तत्काल फुटपाथ निर्माण शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य के डिजाइन, गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने को कहा और अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की क्वालिटी टेस्टिंग रिपोर्ट भी तलब की। काम की गति बढ़ाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर दिन-रात काम करने के निर्देश दिए गए हैं। रात्रि में कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए लगातार वाटर स्प्रिंकलर चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षदों और स्थानीय निवासियों से संवाद कर निर्माण कार्य के दौरान आ रही दिक्कतों का फीडबैक लिया। स्थानीय निवासियों ने सड़क खोदाई और धूल के कारण आवाजाही में हो रही परेशानी से अवगत कराया, जिस पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि काम पूरा होने के बाद इंदिरापुरम के ये पांचों मार्ग जल्द ही सुंदर और सुव्यवस्थित रूप में नजर आएंगे। मौके पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सहित निर्माण विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed