{"_id":"66d0e7ae88d1c68aea096654","slug":"teenager-returning-from-fair-molested-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103785-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेला देखकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेला देखकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एमएम कॉलेज के मैदान में चल रहे मेला देखकर परिवार के साथ घर लौट रही किशोरी से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा और उसके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को अपने परिवार के साथ मेला देखने गए थे। बुधवार रात मेला देखकर वह परिवार सहित घर लौट रहे थे। आरोप है कि मेले से निकलते ही तीन मनचले परिवार के पीछे लग गए और जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बीमा अस्पताल के सामने पहुंचे तभी मनचलों ने उनकी 17 वर्षीय भतीजी का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार ने विरोध किया तो मनचलों ने किशोरी और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। मौके पर जमा भीड़ तमाशबीन बनी रही। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रमनदीप निवासी गांव खिदौड़ा थाना निवाड़ी और वंश निवासी गांव खाईखेड़ी जिला मुजफ्फरनगर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।